नोरा फतेही को मिल गया 'दूल्हा'


               नोरा फतेही को मिला दूल्हा 





अपने डांस और अभिनय से लाखों दिलों को जीतने वालीं नोरा फतेही सोशल मीडिया पर सबसे ज्यादा सक्रिय रहने वाली अभिनेत्रियों में से एक हैं। वह अपने फैंस के लिए तस्वीरें, वीडियोज सहित अन्य पोस्ट भी साझा करती रहती हैं। अपने मजेदार वीडियोज की वजह से नोरा फतेही हमेशा चर्चा में रहती हैं। इस बार नोरा ने अपने दूल्हे के बारे में जानकारी दी है, जिसके बाद से वो चर्चा में आ गई हैं।



दरअसल नोरा फतेही को उनके फैंस सोशल मीडिया के जरिए शादी के लिए प्रपोज करते रहते हैं। इस बार भी उन्हें शादी का प्रपोजल आया है। जिसके बारे में खुद नोरा फतेही ने ही बताया है। उन्होंने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट की स्टोरी पर एक बच्चे का वीडियो साझा किया है। इस वीडियो में बच्चा क्यूट अंदाज में नोरा फतेही को शादी के लिए प्रपोज करता हुआ नजर आ रहा है।



बच्चे के इस वीडियो को साझा करते हुए नोरा फतेही ने मजेदार पोस्ट लिखा है। उन्होंने इस पोस्ट में मजाकिया अंदाज में बच्चे को अपना पति बताया है। नोरा फतेही ने अपने पोस्ट में लिखा, 'दोस्तों, मुझे अपना पति मिल गया है। हम शादी करने वाले हैं'। सोशल मीडिया पर उनका यह पोस्ट तेजी से वायरल हो रहा है।

 Thankyou for VISITING 
Comment and follow ,support 

Comments

Popular posts from this blog

छत्तीसगढ़ राज्य सरकार की सामाजिक सहायता योजना

Polarization by Refraction

हनुमान चालीसा

Important facts of computer

दुर्गा चालीसा