Posts

Showing posts with the label किसको

किसने, किसको, कब-कब दिया गीता का उपदेश

 किसने, किसको, कब-कब दिया गीता का उपदेश.? * यह तो हम सभी जानते है की कुरुक्षेत्र में भगवान श्रीकृष्ण ने अर्जुन को गीता का उपदेश दिया था। लेकिन श्रीकृष्ण और अर्जुन के अलावा भी गीता को कई बार बोला व सुना गया। आइए जानते है कि गीता का उपदेश, किसने, किसको और कब-कब दिया। . भगवान श्रीकृष्ण ने सूर्यदेव को * जब भगवान श्रीकृष्ण अर्जुन को गीता का उपदेश दे रहे हैं, तब उन्होंने ये भी बोला था कि ये उपदेश पहले वे सूर्यदेव को दे चुके हैं। तब अर्जुन ने आश्चर्य व्यक्त करते हुए कहा था कि सूर्यदेव तो प्राचीन देवता हैं तो आप सूर्यदेव को ये उपदेश पहले कैसे दे सकते हैं। तब श्रीकृष्ण ने अर्जुन से कहा था कि तुम्हारे और मेरे पहले बहुत से जन्म हो चुके हैं। तुम उन जन्मों के बारे में नहीं जानते, लेकिन मैं जानता हूं। इस तरह गीता का ज्ञान सर्वप्रथम अर्जुन को नहीं बल्कि सूर्यदेव को प्राप्त हुआ था। . भगवान् सूर्य ने हनुमान जी को  . यह सर्व विदित है कि हनुमान जी के आदि गुरु भगवान् भास्कर हैं, हनुमान जी को शिक्षा देते समय सांसारिक ज्ञान सिखाते हुए गीता का उपदेश दिया, जो कि उन्हें श्री नारायण स्वरूप श्री कृष्ण स...